हमारे जीवन में आत्मविश्वास का महत्व क्या है

Anup Dubey

आत्मविश्वास का महत्व क्या है


स्वागत है आपका हमारे इस पोस्ट में जहा हम आपको आत्मविश्वास का महत्व और साथ ही आत्मविश्वास कैसे बढ़ाए समझाने जा रहे है 

आत्मविश्वास का महत्व जानना हमारे जीवन लिए उतना ही जरूरी है जितना इस कठिनाई भरे जीवन को व्यतीत करना है हमारा जीवन कठिनाइयों से भरा है और ऐसे में हमें अनेक प्रकार की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है और हमारा आत्मविश्वास ही है जो हमें इन परिस्थितियों से निपटने में हमारी सहायता करता है 

आत्मविश्वास ही है जो हमें एक शक्तिशाली नेता बनने में हमारी सहयता कर सकता है आत्मविश्वास हमारे व्यक्तित्व को उभारता है  

आत्मविश्वास ही हमें हमारी जिमेदारियो अहसास दिलाता है और उन्हें पूरा  करने के लिए प्रेरित करता है हमें खुद की अहमियत का भी अहसास करता  हे हमारा खुद से प्यार ही हमारा आत्मविश्वास बढाता है 

आत्मविश्वास का भाव ही है जो हमें जीवन में सकारत्मक विचार उत्पन करता है 

जीवन में हमेशा खुश रहने के लिए और सफलता पाने के लिए हमारे अंदर आत्मविश्वास होना बहुत ही जरूरी है यहां हम आपको अपने आत्मविश्वास का महत्व समझाने जा रहे हैं ताकि आपके सामने आने वाली किसी भी चुनौतियों का सामना आप पूरे आत्मविश्वास के साथ करें और बिना पीछे हटे आगे बढ़ते रहें


आत्मविश्वास क्या है ? (What is self confidence in hindi)

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आप विश्वास का होना बहुत ही जरूरी है जब इंसान आत्मविश्वास से भरपूर होता है तो कोई भी कार्य उसके लिए मुश्किल नहीं होता वे असंभव से असंभव कार्य को आसानी से कर सकता है और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है

जिस तरह किसी गाड़ी को चलाने के लिए टायर की आवश्यकता होती है उसी प्रकार जीवन में हमें आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है आत्मविश्वास हमारी जिंदगी का टायर है जिसमें अगर हवा कम हो जाए तो जिंदगी में आगे बढ़ने की स्पीड भी है कम हो जाती है जिस प्रकार गाड़ी को सही रफ्तार में चलाने के लिए एक सही हवा की जरूरत होती है उसी प्रकार हमारे अन्दर आत्मविश्वास की भी आवश्यकता होती है ज्यादा आत्मविश्वास या कम आत्मविश्वास आपके लिए हानिकारक हो सकता है

आत्मविश्वास वह शक्ति है जो इंसान के अंदर एक अलग ही प्रकार का बदलाव लाती है जो उसे परिस्थितियों को समझने और उनसे लड़ने में मदद करता है

आत्मविश्वास का अर्थ आपके अन्दर चल रहे उन विचार से है जो हमें खुद पर विश्वास करने का अहसास दिलाते है 
 
अक्सर देखा गया है कि आत्मविश्वास की कमी होने के कारण आसपास के लोग हम पर हावी होने लगते हैं और हम उनके आगे डरे सहमे से खड़े रहते हैं करना तो बहुत कुछ आता है और सामने वाले को जवाब भी दे सकते हैं लेकिन आत्मविश्वास की कमी हमें कभी भी ऐसा करने के लिए उत्साहित नहीं करती

और जब आप ऐसा नहीं कर पाते तो आपको शर्मिंदगी महसूस होती है आप खुद को दोषी मानते हैं खुद से घृणा करते हैं और यही आप अपना आत्मविश्वास खोते हैं जिसका फायदा सामने वाला व्यक्ति उठाता है 

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो करना तो बहुत कुछ चाहते हैं किंतु आत्मविश्वास की कमी होने के कारण अक्सर किसी काम को करने से पहले ही उसके बारे में अपने मन में हजार बुरे विचार बना लेते हैं और फिर डर कर उस काम को करने की शुरुआत भी नहीं करते और यही आत्मविश्वास की कमी आपको जीवन में आगे बढ़ने से रोकती रही हे

आत्मसम्मान क्या है? (What is Self Respect in hindi)

आत्मसम्मान (Self Respect) क्या है यह पूरी तरह आत्मसम्मान से जुड़ा है इसको हम अगर इस तरह से देखें आत्म विश्वासी से व्यक्ति अपने आत्मसम्मान की रक्षा बहुत अच्छी तरीके से करना जानता है एक आत्मसम्मान से भरपूर व्यक्ति को कभी भी आत्मविश्वास की कमी नहीं होगी वह हमेशा आत्मविश्वास से भरपूर होगा जहां आत्मसम्मान होता है वही आत्मविश्वास होता है

आत्मसम्मान का अर्थ क्या है इसको अगर आसान भाषा में समझाया जाए तो स्वयं का सम्मान करना ही आत्मसम्मान कहलाता है जब हम खुद का सम्मान करते हैं तो हमारा विश्वास बढ़ता है इस तरह दोनों एक दूसरे को प्रभावित करते हैं आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए  आत्मसम्मान अत्यंत आवश्यक है

आत्मविश्वास मतलब हे खुद भरोसा करना और खुद पर भरोसा करने से ही हमारा आत्मविश्वास का बढ़ता  है अक्सर हम दुनिया की भीड़ भाड़ और  मुश्किल भरी जिंदगी में खुद पर ध्यान नहीं दे पाते जिस तरह हमारा दूसरों के प्रति कुछ फर्ज हे वैसे ही हमारा स्वयं के प्रति भी कुछ फर्ज होता है जिस तरह हम दूसरों का ख्याल करते हैं उस तरह में स्वयं का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है इन सब बातों का मतलब सीधा खुद का सम्मान करने से खुद को अहमियत देने से है जब हम ऐसा करते हैं तो हमें खुद से तो सामान मिलता है समाज से भी उतना ही सम्मान प्राप्त होता है

खुद को खुश रखने के लिए नए-नए तरीके आजमायें वो करे जो आपको अच्छा महसूस करता है  जिससे आपका मन शांत हो तभी हम सही फैसले लेंगे हमेशा अपने प्रति सकारात्मक सोच रखें नकारात्मक विचार से हमारा आत्मविश्वास गिरता है और नतीजा यह होता है कि हम अपना सम्मान खो बैठते हैं


आत्मविश्वास कैसे बढ़ाए (how to improve self confidence in hindi)

 1. कम बोले करें ज्यादा

ज्यादा बोलने वाला व्यक्ति और ज्यादा सोचने वाले व्यक्ति कभी भी एक्शन लेने में बहुत देरी करता है और कई बार कोई एक्शन  भी नहीं लेता यह आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी होने का संकेत देता है 

अक्सर ज्यादा बोलने वाले व्यक्ति अपना समय बातों में बर्बाद कर देते हैं और वही कम बोलने वाले व्यक्ति अपने काम में ज्यादा समय देता है उसको करने के लिए हमेशा प्रेरित रहता है और ऐसा करने से उसे रिजल्ट भी अच्छे मिलते हैं जिससे वह आगे भी काम को करने के लिए और उत्साहित हो जाता है इससे उसका आत्मविश्वास और बढ़ जाता है

अगर आप को भी अपना आत्मविश्वास बढ़ाना है तो बोलने से ज्यादा करने में विश्वास रखें आपका कार्य ही आपको पॉजिटिव एनर्जी देगा जिससे आपका आत्मविश्वास ऑटोमेटिकली बढ़ जाएगा 


2. पुरानी बातों को बार-बार याद करना


अक्सर लोग पुरानी बातों को बार-बार याद करते हैं अपने साथ होने वाली घटनाओं को बार-बार सोचते रहते हैं अगर उनसे पास्ट में कोई गलती हुई होती है तो उसका पछतावा करते रहते हैं

कभी किसी ने दुर्व्यवहार किया हो तो उसका अफसोस करते रहते हैं यही वह कारण है जो इंसान को नया सोचने और आगे बढ़ने से रोकता है इंसान अक्सर चाह कर भी इन से पीछा नहीं छुड़ा पाता इन सभी कारणों से आत्मविश्वास की कमी हो जाती है

आपको चाहिए जल्द से जल्द अपने बीते हुए समय में हुई वाले यादों से छुटकारा पाकर अपने आने वाले समय के बारे में सोचो जब आप ऐसा कर लेंगे तो आपका आत्मविश्वास खुद-ब-खुद बढ़ जाएगा और तब आपको इस आत्मविश्वास का महत्व समझ आएगा 


3. पहनावे से आत्मविश्वास 


कपड़ों का आत्मविश्वास बढ़ाने में क्या रोल है अच्छे और साफ-सुथरे कपड़े हमें अंदर से साफ सुथरा होने का एहसास दिलाते हैं जिसे हम खुद में कुछ नया महसूस करते हैं जो हमें एक अच्छा एहसास दिलाता है  यही एहसास  हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाता है

एक अच्छी बॉडी पर किसी भी तरह के कपड़े अच्छे लग सकते हैं लेकिन जिनकी बॉडी आकर्षक नहीं है तो आपको अपने कपड़ों पर खासी ध्यान देना होगा 

आपको कपड़ों के बारे में कुछ जानकारी होना आवश्यक है कपड़ों की फिटिंग और सही रंगों का चयन करना भी आप को आना चाहिए आपको पहले यह जानना होगा कि आपके ऊपर किस तरह के कपड़े अच्छे लगते हैं और कौन से रंग है जो आप पर ज्यादा सुंदर दिखते हैं 

जब दूसरे आप को देखेंगे तो उनकी नजरों से ही आपका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा दूसरों का आपकी तरफ देखना ही आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाता है आपको ज्यादा अटेंशन मिलती है जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है

आशा करता हु हमारे लेख से आपको आत्मविश्वास का महत्व अच्छे से समझ आ गया होगा और आप अपने जीवन को और आत्मविश्वास से भरा बना पाएँगे 

हमारे लेख को पड़ने के लिए धन्यवाद 

Tags: